चंडीगढ़ताज़ा खबर

मजबूत होने लगी कैप्टन की नई पार्टी, पूर्व अकाली विधायक फरजाना आलम तथा पूर्व सांसद अमरीक सिंह ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ में शामिल

चंडीगढ़ 14 दिसंबर (ब्यूरो) : पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं लुधियाना से दो बार सांसद रहे अमरीक सिंह और मलेरकोटला से पूर्व अकाली विधायक फरजाना आलम ने आज पंजाब लोक कांग्रेस का दामन थाम लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर की नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस की आज यहां जारी विज्ञप्ति में आज यह जानकारी दी गई। लुधियाना से दो बार सांसद रहे अमरीक सिंह और पूर्व अकाली विधायक फरजाना आलम पार्टी में शामिल हो गए।

इसके अलावा पंजाब आढतिया एसोसिएशन के प्रधान और पंजाब मंडी बोर्ड के विजय कालरा भी पार्टी में शामिल हो गए और साथ ही संगीत से जुड़ी कई हस्तियां भी आज कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोग कांग्रेस में शामिल हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button