उत्तर प्रदेशताज़ा खबरराजनीतिराष्ट्रीय

PM नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से भरा नामांकन

वाराणसी, 14 मई (ब्यूरो) : पीएम नरेंद्र मोदी आज वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। PM के नामांकन में शामिल होने के लिए काशी में दिग्गजों का जमावड़ा लगा है। विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व सांसद-विधायक सभी नामांकन में शामिल हुए।

 

वाराणसी के जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के समक्ष पीएम मोदी ने नामांकन का पर्चा भरा। पीएम मोदी नामांकन के बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों व जीत के लिए रणनीति बनाएंगे।

 

गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, अभिनेता पवन कल्याण, केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य मुख्यमंत्री कलक्ट्रेट पहुंचे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button