
जालंधर (कबीर सौंधी) : मां बगलामुखी धाम नजदीक लम्मां पिंड चौंक होशियारपुर रोड़ पर स्थित गुलमोहर सिटी में धाम के संस्थापक एवं संचालक नवजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में साप्ताहिक मां बगलामुखी हवन यज्ञ करवाया गया।
सबसे पहले पं. अविनाश गौतम एवं पं. पिंटू शर्मा ने नवग्रह, पंचोपचार, षोढषोपचार, गौरी, गणेश, कुंभ पूजन, मां बगलामुखी जी के निमति माला जाप कर मुख्य यजमानो से सपरिवार पूजा अर्चना उपरांत हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाईं । इस यज्ञ में उपस्थित मां भक्तो को आहुतियां डलवाने के बाद नवजीत भारद्वाज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में सभी चिंता से ग्रसित हैं।
चिंता शरीर को जलाती है जो बाद में चिता में बदल जाता है। चिता शव को जलाती है तो चिंता शरीर को। दोनों में मात्र एक बिंदु का अंतर है। इसलिए मनुष्य को जीवन में चिंता छोड़कर सुखी जीवन जीना चाहिए। लाभ-हानि, जीवन-मरण, यश-अपयश ये विधि के हाथ में है। हम हवन यज्ञ में जरूर बैठते हैं लेकिन अपने अंदर कभी सुमिरण को नहीं बैठाते।
जिस दिन हवन यज्ञ की सुगंधि हमारे अंदर बैठ जाएगी उस दिन जीवन अति सुंदर हो जाएगा। नवजीत भारद्वाज ने बताया कि मनुष्य को समय का सदुपयोग करना चाहिए क्योंकि समय को अमूल्य कहा गया है। समय ही ऐसा है जो किसी प्रकार का मूल्य चुका कर वापस नहीं लिया जा सकता है। जीवन में समय प्रबंधन कर अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। विदुर नीति में कहा गया है जो व्यक्ति बिना उद्देश्य के लक्ष्य के इधर-उधर घूमता है उसके जीवन में दुख कभी कम नहीं होता है।

आज शिवरात्रि पर्व पर विशेष आलौकिक हवन-यज्ञ में भोलेनाथ जी के निमित्त विशेष मंत्रों से दुर्लभ जडी बुटीयों से आहुतियां डलवाई। हवन-यज्ञ में सभी भक्तों के सपरिवार कुशलक्षेम की कामना की गई। हवन यज्ञ के दौरान सोशल डिस्टेंस एवं सैनेटाइज़ेशन का खा़स ध्यान रखा गया।
इस अवसर पर श्रीकंठ जज, अमित कुमार, समीर कपूर, गुलशन शर्मा, विक्रम भसीन, राधव चढ्ढा,राणा हंसराज, संजीव सांवरिया, संजीव शर्मा,बावा,समीर चोपड़ा, अमरेंद्र कुमार,जैसिका,मुकेश चौधरी, अश्विनी शर्मा धूप वाले, हैरी शंकर,गुरबाज सिंह, बलिजंदर सिंह, रोहित बहल, यज्ञदत्त, पंकज,राजेश महाजन,बावा खन्ना, मोहित बहल,पुनीत डोगरा, जोगिंदर सिंह,संजय, प्रदीप शर्मा, सतीश महाजन,रजेश पटानीया,सोनू छाबड़ा, विकास अग्रवाल, राजीव, दिशांत शर्मा,अशोक शर्मा, प्रिंस, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, गनेश कुमार, प्रवीण,दीपक , सुनील जग्गी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरती उपरांत प्रसाद रूपी लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।














