ताज़ा खबरपंजाब

चौगिटी डोर टू डोर में मनोरंजन कालिया के स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब देख विरोधियों में मची खलबली

जालंधर (धर्मेन्द सौंधी)    : जालंधर सेंटल से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोरंजन कालिया की ओर से चुगीठी क्षेत्र में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया व नुक्कड़ मीटिंग की। क्षेत्र में दाखिल होते ही मनोरंजन कालिया का जनता ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान जनता ने कहा कि वह पिछली बार कांग्रेस को वोट डाल कर धोखा खा चुके हैं मगर इस बार ऐसा नहीं होगा सभी इलाका वासियों ने मनोरंजन कालिया को भरोसा दिलाया कि इस बार उनकी जीत निश्चित है और पंजाब में भाजपा की ही सरकार बनेगी ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के शासनकाल में देश ने तरक्की की है पंजाब की और तरक्की के लिए वह भाजपा को विजय बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को ही वोट डालेंगे। इस दौरान कालिया ने जनता को भाजपा की जनहित नीतियों के बारे में बताया और कहा कि भाजपा ही एक विकल्प है जो पंजाब को तरक्की के राह पर लेकर जाएगा। लोगों ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेन्द्र भाई मोदी जिंदाबाद, मनोरंजन कालिया जिंदाबाद के नारे लगाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button