
अमृतसर 17 फरवरी (साहिल गुप्ता) : विधान सभा चुनाव की तारीख अब नजदीक आ चुकी है, लेकिन पार्टियों में उथल पुथल होनी अभी बंद नहीं हुई है। आपको बता दें कि कांग्रेस को आज वीरवार के दिन बड़ा झटका लगा है।
अमृतसर से कांग्रेस के तीन नेता पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में चले गए हैं। मनदीप आहूजा, प्रियंका शर्मा और गुरजीत कौर ने आम आदमी पार्टी ज्वाईन कर ली है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और कुंवर विजय प्रताप सिंह ने उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाई है।













