ताज़ा खबरपंजाब

कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ पुलिस ने की FIR दर्ज, जाने पूरा मामला

जगराओं, 20 नवंबर (ब्यूरो) : जगराओं के कांग्रेसी पार्षद रमेश कुमार उर्फ रमेश कुमार उर्फ मेशी निवासी मोहल्ला रानीवाला खूह के खिलाफ फूड एंड एलाइड वर्कर्स यूनियन के सदस्यों द्वारा दी गई शिकायत पर 8.10 लाख रुपये की ठगी मारने के आरोप में थाना सिटी जगराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

बस अड्डा पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआइ गुरसेवक सिंह ने बताया कि रामनाथ निवासी अगवाड ख्वाजा बाजू नजदीक नई गोशाला जगराओं तथा फूड एंड एलाइड वर्कर्स यूनियन के सदस्यों द्वारा दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि रमेश कुमार उर्फ मेशी सहोता द्वारा लेबर का काम लेने के बाद लेबर के पैसे नहीं दिए गए।

इस शिकायत की पड़ताल थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह द्वारा की गई। शिकायत की जांच के बाद पार्षद रमेश कुमार उर्फ मेशी सहोता पर लेबर के लाखों रुपए हड़प करने की नियत से धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button