क्राइमताज़ा खबरपंजाब

अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह में 9 और गिरफ्तार, 22 किलो अफीम भी बरामद

कस्टम विभाग के अधिकारी भी नामजद, 9 करोड़ के करीब संपत्ति सीज़ करने की तैयारी में जुटी पुलिस

जालंधर, 10 मार्च (कबीर सौंधी) : जालंधर पुलिस ने बीते दिन कोरियर के ज़रिये विदेशों में अफ़ीम सप्लाई करने वाले युवकों को क़ाबू करने के बाद उनके गैंग के 9 सदस्य क़ाबू किए है। अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह में 9 गिरफ्तार और 22 किलो अफीम बरामद की गई है। माडल हाउस का रहने वाला युवक जो कि इंग्लैंड में बैठा किंगपिन है, ने करोड़ों की अफ़ीम विदेशों में सप्लाई कर दी।

यही नहीं माडल हाउस के कई युवक भी उसके साथ इस धंधे में थे। मुख्य डाकघर के बाहर बरीज़ा कार वाले ने करोड़ों की संपत्ति इसी धंधे में बना ली। जालंधर वेस्ट के एक नेता के संरक्षण में रहने वाले अफ़ीम तस्कर ने करोड़ों की संपत्ति बना ली है जो अब पुलिस सीज़ करने की तैयारी में जुट गई है। इस केस में पुलिस ने 6 कस्टम के अधिकारियों को भी नामज़द कर दिया है।

यही नही झारखंड के अफीम उत्पादक और संग्रहणकर्ता को 12 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी के साथ 9 करोड़ की बड़ी रकम वाले 30 बैंक खाते फ्रीज़ कर दिए गए। ड्रग मनी से बनाई गई 6 करोड़ की 12 संपत्तियों की पहचान कर उन्हें भी सीज किया जाएगा। आरोपी दिल्ली में यूके, यूएस, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के 5 विदेशी संगठनों और 6 कस्टम अधिकारियों को नामित किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button