ताज़ा खबरपंजाब

पंजाब में आज 52 जगहों पर ट्रेन रोकेंगे किसान, 100 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

जालंधर, 10 मार्च (कबीर सौंधी) : पंजाब में कई जगहों पर किसान जत्थेबंदियां ट्रेन रोकेंगी। इसके लिए किसानों ने पहसे से ही ऐलान किया था। पंजाब के जालंधर में रविवार को किसान जत्थेबंदियां जालंधर कैंट, भोगपुर और फिल्लौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें रोकेंगी।

किसानों का ये धरना दोपहर करीब 12 बजे से लेकर शाम करीब चार बजे तक चलेगा। किसानों के धरने को देखते हुए जिला पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। वहीं, उक्त ट्रैक जाम होने से करीब 100 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी।

खनौरी और शंभू बॉर्डर पर धरना

आपको बता दें कि पिछले काफी दिनों से किसान जत्थेबंदिया खनौरी और शंभू बॉर्डर पर धरना लगाकर बैठी हैं। उन्हीं के हक में ये धरना लगाया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन दोआबा के अध्यक्ष मनजीत राय ने कहा- ये धरना सरकार को जगाने के लिए हैं।

जानकारी के अनुसार किसान जत्थेबंदिया पूरे राज्य में करीब 52 जगहों पर ट्रेनें रोकेंगी। वहीं, किसानों द्वारा 14 मार्च को दिल्ली में इकट्ठे होने की कॉल दी गई है। हालांकि उस दिन किसान बिना ट्रैक्टर और ट्रासपोर्ट के जरिए दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली की रामलीला ग्राउंड में किसानों ने इकट्ठे होने का प्रस्ताव रखा है।

कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

जानकारी के अनुसार जालंधर के जिस रूट पर किसानों द्वारा धरना लगाया जा रहा है, वह पंजाब के सबसे प्रमुख रूटों में से एक है। जहां से जालंधर होते हुए अमृतसर, पठानकोट, जम्मू, हिमाचल, लुधियाना, अंबाला, दिल्ली और उससे आगे अन्य जगहों पर ट्रेन जाती है। उक्त ट्रैक बंद होने से सभी ट्रेनें प्रभावित होंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button