क्राइमताज़ा खबरपंजाब

शहर में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक को लगी गोली, इलाके में फैली सनसनी

फिरोजपुर, 20 मई (ब्यूरो) : पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के फिरोजपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया है। फायरिंग के कारण इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक शहर में अचानक तीन युवकों ने एक युवक पर गोली चला दी और गोली लगने से घायल हुए इस युवक को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

तीनों युवकों और सागर के बीच जेल में झगड़ा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। गोली लगने से घायल सागर नामक युवक के परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले इन तीनों युवकों और सागर के बीच जेल के अंदर झगड़ा हुआ था और कुछ समय पहले सागर जेल से बाहर आया था।

हाल ही में उक्त तीनों लोग भी सामने आए, जो खुलेआम धमकी दे रहे थे कि सागर को जान से मार देंगे। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर शहर के बंसी गेट इलाके में उन्होंने सागर को देखा और उस पर गोली चला दी और गोली लगने से सागर घायल हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button