Uncategorizedताज़ा खबरपंजाब

STF ने भीड़भाड़ वाले बाजार में रेड कर दो हीरोइन तस्करों को पकड़ा, बरामद की 400 ग्राम हीरोइन।

जालंधर 28 नवंबर (धर्मेन्द्र सौंधी) : एसटीएफ की टीम ने जालंधर में दो नशा तस्करों को भीड़भाड़ वाले बाजार मिलाप चौक से गिरफ्तार किया। एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि मोगा से एक व्यक्ति जालंधर में नशे की सप्लाई देने के लिए आ रहा है। एसटीएफ के ए आई जी जगजीत सिंह सरोया के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप लगा कर डिलीवरी देते समय दो नशा तस्करों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है।

AIG SAROYA ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि जालंधर में मोगा जिले से नशे की डिलीवरी होने जा रही है। जिस पर सतर्कता से काम करते हुए उन्होंने दो लोगों को पकड़ा है। जिसकी पहचान हरजिंदर सिंह निवासी मकसूदां और हरदीप सिंह निवासी मोगा के तौर पर हुई है। जिनसे 400 ग्राम हीरोइन मौके पर बरामद की गई है। इनसे पूछताछ के बाद और भी कई खुलासे होने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button