ताज़ा खबरपंजाब

SGPC ने 21अगस्त को दी पंजाब बंद की कॉल, सभी संस्थान बंद का आदेश

अमृतसर, 18 अगस्त (साहिल गुप्ता) : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से 21 अगस्त को बुलाए गए पंजाब बंद का समर्थन करने का ऐलान किया है। एसजीपीसी अध्यक्ष ने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई लंबे समय से सिख समुदाय की प्रमुख मांगों में शामिल है। एसजीपीसी इस मुद्दे को लेकर पहले भी सरकारों के सामने आवाज उठाती रही है। आगे भी प्रयास जारी रखेगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि 21 अगस्त के पंजाब बंद के समर्थन में एसजीपीसी के मुख्य कार्यालय सहित उसके सभी संस्थान और कार्यालय बंद रहेंगे। वहीं, अंतरिम कमेटी की बैठक 22 अगस्त को सुबह 11 बजे निर्धारित समय के अनुसार आयोजित की जाएगी। इसके चलते एसजीपीसी की पहले से निर्धारित अंतरिम कमेटी की बैठक की तारीख भी बदल दी गई है। एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने आज बताया कि अंतरिम कमेटी की बैठक अब 21 के बजाय 22 अगस्त को सुबह 11 बजे एसजीपीसी के मुख्य कार्यालय अमृतसर में होगी।

उन्होंने कहा कि एसजीपीसी बंदी सिंहों की रिहाई के लिए लगातार प्रयास करती रही है। इस मांग को लेकर होने वाले संघर्षों का समर्थन करती है। धामी ने कहा कि सरकार को बंदी सिंहों की रिहाई के मामले में सिर समुदाय की भावनाओं को समझना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर संघर्ष करने वालों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। इसक विरोध किया जाना चाहिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button