ताज़ा खबरपंजाब

Satva Club के बाहर देर रात 2 ज्वेलर भाइयों ने चलाई गोली, 1 ज़ख्मी

जालंधर, 27 अगस्त (ब्यूरो) : मॉडल टाउन रोड़ पर स्थित Satva क्लब एक बार फिर विवादों में आ गया है। क्लब के बाहर शनिवार देर रात गोली चल गई है। गोली एक ज्वेलर के बिगड़ैल बेटे ने चलाई है, जिसने पहले भी इसी क्लब में गुंडागर्दी की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

जानकारी के मुताबिक रात तक पार्टी चल रही थी। इस दौरान दो पक्षों का आपस में झगड़ा हो गया, जिसके बाद ज्वेलर के बेटे ने क्लब के बाहर आकर गोली चला दी। गोली के छर्रे एक युवक के लगे हैं, जो निजी अस्पताल में दाखिल है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले युवक रोजाना ही कहीं न कहीं गुंडागर्दी करते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button