चंडीगढ़ताज़ा खबर

PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान : चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब ‘शहीद भगत सिंह’ के नाम पर रखा जाएगा

चंडीगढ़, 25 सितंबर (ब्यूरो) : बड़ी खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने रविवार को कार्यक्रम मन की बात की 93वीं कड़ी में यह घोषणा की। PM मोदी ने कहा कि आज से तीन दिन बाद 28 सितम्बर को अमृत महोत्सव का एक विशेष दिन आ रहा है। इस दिन भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह जी की जयंती है। भगत सिंह जी की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरुप एक महत्वपूर्ण निर्णय किया गया है। यह तय किया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा ‘‘ मैं चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और देश के सभी लोगों को इस निर्णय की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button