कोविड -19ताज़ा खबरपंजाब

MKL जुनेजा पब्लिक स्कूल दीपनगर में 6वां टीकाकरण कैंप सफलतापूर्वक संपन्न : रजनीश सहगल

जालंधर कैंट, 22 अक्तूबर (कबीर सौंधी) : Covid Response Team सैनिक नगर, जालंधर कैंट की ओर से 6वां टीका करण कैंप स्थानीय एम के एल जुनेजा पब्लिक स्कूल दीप नगर में लगाया गया। जिसमे सिविल अस्पताल की टीम ने 150 लोगों को कोविडशीलड का टीका लगाया। CRT के हेड तिलक राज शर्मा ने बताया कि वह 6 वां कैंप जालंधर कैंट में लगा रहे हैं और आगे भी जो कैंप उनको मिलेंगे वह इसी तरह से कैंट वासियों की सेवा करते रहेंगे।

भाजपा नेता रजनीश सहगल ने बताया कि नरेंद्र मोदीजी के पर्यास द्वारा देश में 100 करोड़ की आबादी का टीका करण हो चुका है। समस्त देश की जनता बधाई की पात्र है। रजनीश सहगल ने नरेंद्र मोदीजी का भी धनयवाद किया। कैंप में तिलक राज शर्मा, अशोक डडवाल, धीरज दत्ता, अनिश चौहान, राहुल, रोबिन, राजेश वर्मा, अभिनव गुप्ता, अनु सहगल, वनिता, मंजु शर्मा, पूनम दुत्ता, रजनीश सहगल व अन्य मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button