ताज़ा खबरपंजाब

MBD Mall स्थित Vani Visa Service पर गंभीर आरोप : विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपए की मारी ठग्गी

जालंधर, 17 अगस्त (कबीर सौंधी) : पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले युवाओं को ठगने वाले फर्जी ट्रैवल एजेंटों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। ताजा मामला जालंधर के प्रतिष्ठित एमबीडी (MBD) मॉल स्थित ‘वाणी वीजा सर्विस’ से सामने आया है, जहां ट्रैवल एजेंट पर अजरबैजान भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने और फर्जी एयर टिकट थमाने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले को लेकर पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने प्रेस वार्ता कर एजेंट की कथित धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया।

पीड़ित गुरप्रीत के अनुसार, उसने सोशल मीडिया पर वाणी वीजा सर्विस का विज्ञापन देखा था, जिसके बाद वह 15 जून 2025 को अपने दो चचेरे भाइयों के साथ एजेंसी के दफ्तर पहुंचा। वहां उसकी मुलाकात एजेंसी संचालक बलराम सिंह उर्फ शेरा, उसके भाई और शिवानी नामक महिला से हुई। आरोपियों ने अजरबैजान भेजने का झांसा देकर प्रति व्यक्ति 1.40 लाख रुपए और मेडिकल के नाम पर 5 हजार रुपए (कुल 1.45 लाख रुपए प्रति व्यक्ति) नकद वसूले।

गुरप्रीत का आरोप है कि 9 जुलाई को एजेंट ने उन्हें अजरबैजान की एयर टिकट थमा दी, जो जांच में पूरी तरह फर्जी (डुप्लीकेट) निकली। फर्जीवाड़े का पता चलने पर जब पीड़ितों ने विरोध जताया, तो एजेंट ‘सीजफायर’ और अंतरराष्ट्रीय हालातों का बहाना बनाकर मामले को टालता रहा। पैसे वापस मांगने पर संचालक लगातार टालमटोल करता रहा। हालांकि बाद में पीड़ित के भाई गोविंद को केवल 1 लाख रुपए लौटाए गए, जबकि बाकी रकम हड़प ली गई।

पीड़ित ने बताया कि अब एजेंट ने एमबीडी मॉल स्थित अपना दफ्तर बंद कर दिया है और फोन उठाना भी बंद कर दिया है। करीब एक साल से पीड़ित परिवार डिप्टी कमिश्नर (DC) दफ्तर और संबंधित थाने में लिखित शिकायतें देकर चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। परेशान पीड़ित परिवार ने पुलिस-प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने और अपनी गाढ़ी कमाई वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button