ताज़ा खबरदिल्ली

LPG सिलेंडर हुआ महंगा, नए रेट हुए लागू

दिल्ली, 01 सितंबर (ब्यूरो) : एलपीजी उपभोक्ताओं को सितंबर की शुरुआत में महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नए रेट लागू होने के बाद होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत बढ़ने की संभावना है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे आम घरेलू उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।

कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम

इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,738 रुपये से बढ़कर 2,747.50 रुपये हो गई है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 2,691.50 रुपये से बढ़कर 2,701 रुपये कर दी गई है। कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद कारोबारियों को अब प्रति सिलेंडर करीब 9.50 रुपये अधिक खर्च करने होंगे।

5 किलो गैर-घरेलू सिलेंडर भी हुआ महंगा

तेल कंपनियों ने 5 किलोग्राम वाले गैर-घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी की है। इसकी कीमत 762 रुपये से बढ़कर 764 रुपये हो गई है। हालांकि सामान्य 5 किलो घरेलू सिलेंडर और एक्स्ट्रालाइट सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button