अंतरराष्ट्रीयताज़ा खबरदिल्ली

Indigo Airlines की International Flight की हुई Emergency Landing , यात्री की बिगड़ी थी तबियत

लखनऊ, 20 सितंबर (ब्यूरो) : बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब हवा में अचानक एक यात्री की तबीयत बेहद गंभीर हो गई। आसमान में बिगड़ती स्थिति और यात्री की नजाकत को देखते पायलट ने तत्काल सूझबूझ दिखाई और लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-1054 ने बैंकॉक से रात लगभग 8:15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। शेड्यूल के मुताबिक इस विमान को रात 11:10 बजे दिल्ली पहुंचना था। रास्ते में जब विमान हवा में था, तभी अचानक एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। क्रू मेंबर्स ने तुरंत इसकी जानकारी मुख्य पायलट को दी। खतरे को भांपते पायलट ने बिना देरी किए लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क साधा और प्राथमिकता के आधार पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी।

एटीसी से हरी झंडी मिलते ही पायलट ने रात लगभग 10:55 बजे विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया। अचानक इस डायवर्जन के चलते कुछ देर के लिए विमान के भीतर यात्रियों में घबराहट और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रनवे पर विमान के रुकते ही एयरपोर्ट पर पहले से मुस्तैद डॉक्टरों की टीम ने स्थिति संभाली। प्राथमिक जांच के बाद गंभीर रूप से बीमार यात्री को तत्काल एंबुलेंस से गोमती नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मरीज को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने और जरूरी कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के दौरान विमान करीब एक घंटे तक लखनऊ एयरपोर्ट पर ही खड़ा रहा। इस दौरान सभी यात्री सुरक्षा कारणों से अपनी सीटों पर ही बैठे रहे। हालात सामान्य होने और एटीसी से क्लीयरेंस मिलने के बाद रात 12:05 बजे विमान ने दिल्ली के लिए दोबारा उड़ान भरी और यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button