
जालंधर, 18 अगस्त (धर्मेंद्र सौंधी) : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के दिशानिर्देशन अधीन राष्ट्रीय स्तरोय “SHE SERVES” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से तथा महाविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति एवं महिला सशक्तिकरण सैल के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों के आगमन, वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत एवं ज्ञानात्मक ज्योति प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का अभिनंदन संस्था परम्परानुसार ग्रीन प्लांटर, पंजाबी संस्कृति की प्रतीक फुलकारी भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में श्रीमती विजया राहतकर, माननीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग ने उपस्थित रहकर सभागार को शोभायमान किया। उनके साथ श्री राम अवतार, डिप्टी डायरेक्टर एवं कर्नल रश्मि नारायण भी उपस्थित रहें। अपने पभावशाली संबोधन में माननीय श्रीमतो विजया राहतकर ने महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान, नेतृत्व एवं सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग को सुरक्षा बल से जोड़ना एवं उसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना है।
उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, आत्मनिर्भर बनने तथा समाज में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं के अधिकारों की बात नहीं, बल्कि एक सशक्त, सुरक्षित और प्रगतिशील समाज के निर्माण की आधारशिला है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के अवसर प्रदान करना समय की आवश्यकता है। “SHE SERVES” जैसे राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम छात्राओं को प्रेरणा देने तथा उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने युवा वर्ग को अपनी संस्कृति व जड़ों से जुड़े रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने प्रोग्राम कन्वीनर डॉ अंजना भाटिया एवं इवेंट इंचार्ज श्रीमती प्रोतिमा मंडेर को सफल आयोजन हेतु बधाई दी।
इसके पश्चात तकनीकी सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विषय विशेषज्ञों कर्नल रश्मि नारायण ने प्रतिभागियों को आर्मी की संक्षिप्त जानकारी देते हुए युवा वर्ग को आर्मी क्षेत्र चुनने हेतु प्रोत्साहित किया तथा महिला अधिकारों, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की एवं लेफ्टिनेंट सोनिया महेंदू ने छात्राओं को “SHE SERVES” के लक्ष्यों के प्रति जागरूक किया एवं युवा बेटियों को आर्मी से जुड़ने हेतु अमूल्य जानकारी प्रदान की। प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा बल में अपनी अहम भूमिका निभाने हेतु शिक्षित करना व इस हेतु पूर्ण जानकारी देना रहा उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ समाज में अपनी प्रभावी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।
आयोजन ने जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त नारी के माध्यम से सशक्त समाज का संदेश दिया। कार्यक्रम को आनंदमय बनाने हेतु संगीत व नृत्य विभाग द्वारा लोकगीत, लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। अंत में माननीय श्रीमती विजया राहतकर द्वारा प्राचार्या डॉ. एकता खोसला, कर्नल रश्मि नारायण और लेफ्टिनेंट सोनिया महेंदू को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच का कार्यभार डॉ. अंजना भाटिया द्वारा संभाला गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।










