ताज़ा खबरपंजाब

HMV में वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे का आयोजन

जालंधर, 11 सितंबर (धर्मेंद्र सौंधी) : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला के मार्गदशन में फ्रायडियन साइकोलॉजिकल सोसाइटी की ओर से वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे के मौके पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में दो सत्र थे। पोस्टग्रेजुएट साइकोलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. आशमीन कौर ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। एमजीएन पब्लिक स्कूल जालंधर की हेडमिस्ट्रेस और साइकोलॉजी विभागाध्यक्षा श्रीमती संगीता भाटिया ने स्पीक अप फॉर लाइफ प्रिवेंट सुसाइड पर एक सेशन किया, जिसमें केस स्टडी, व्यक्तिगत ज़िम्मेदारियों, बचाव के उपायों और सुसाइड प्रिवेंशन के कल्चर को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया गया।

दूसरा वर्चुअल सेशन, डॉ. अमनदीप सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ लिबरल आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशल साइंसेज, प्रोजेक्ट डायरेक्टर (ICSSR प्रोजेक्ट) और सुसाइड प्रिवेंशन रिसर्चर, मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE), बेंगलुरु कैंपस, कर्नाटक के नेतृत्व में बियॉन्ड द पेन अंडरस्टैंडिंग सेल्फ-इंजरी एंड प्रिवेंटिंग सुसाइड टॉपिक पर था। उन्होंने स्टूडेंट्स को मिथकों, चेतावनी के संकेतों, सुसाइडल बिहेवियर के स्टेज, मेंटल स्ट्रेस, सेफ्टी प्रोटोकांल, कोपिंग स्ट्रेटेजी और बचाव के उपायों के बारे में बताया। प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने इस पहल की तारीफ की और स्टूडेंट्स में मेंटल अवेयरनेस और समय पर सहायता के महत्व पर जोर दिया। इस वर्कशॉप में 100 से ज्यादा छात्राओं ने हिस्सा लिया। डॉ. आशमीन कौर ने सभी का धन्यवाद किया। डिपार्टमेंट के फैकल्टी मेंबर कुमारी प्रिया, कुमारी नंदिता शर्मा, कुमारी इशमनप्रीत कौर और मिसेज गुरप्रीत भी मौजूद थीं। मंच संचालन सहजप्रीत कौर द्वारा किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button