ताज़ा खबरपंजाब

HMV में रैडक्रास सोसाइटी एवं रैड रिब्बन क्लब की ओर से मैमोग्राफी कैंप का आयोजन

जालंधर, 20 जनवरी (धर्मेंद्र सौंधी) : हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन को दिशा-निर्देशन में रैडक्रास सोसाइटी एवं रैड रिब्बन क्लब के सहयोग से ब्रैस्ट कैंसर जागरूकता के लिए मैमोग्राफी कैंप का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। कैंप का आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सौजन्य से किया गया जिसमें कालेज के 40 साल से ऊपर के महिला टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ ने चैकअप करवाया।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने इस आयोजन हेतु रैडक्रास सोसाइटी के एडवाईजर श्रीमती दीपशिखा एवं इंचार्ज श्रीमती पवन कुमारी तथा रैंड रिब्बन क्लब इंचार्ज डॉ. दीपाली को प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि मैमोग्राफी के माध्यम से स्तन कैंसर जैसी घातक बीमारी का जल्दी पता लग जाने से इसका इलाज संभव हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कैंप से स्तन कैंसर की बढ़ती दर को कम किया जा सकता है। इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जालंधर के प्रधान डा. एम.एस. भूटानी, डॉ. पूजा कपूर, डॉ. एच.एस. भूटानी, रोटरी क्लब सेक्रेटरी श्री तरसेम सिंह, श्री कुलदीप सिंह और अन्य सदस्य मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button