ताज़ा खबरपंजाब

HMV में रेसिन आर्ट पर वर्कशाप का आयोजन

जालंधर, 03 जून (धर्मेंद्र सौंधी) : हंसराज महिला महाविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सैल द्वारा फैकल्टी के लिए रेजिन आर्ट पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन विभागाध्यक्षा डॉ. राखी मेहता व रेजिन आर्टिस्ट सुश्री रीना शमा उपस्थित थे। आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि रेजिन आर्ट एक क्रिएटिव प्रक्रिया है जिसके अन्तर्गत रेजिन का प्रयोग कर ग्लॉसी आर्टवर्क तैयार किए जाते हैं।

वर्कशाप के दौरान रिसोर्स पर्सन ने रेजिन आर्ट से कुछ सामान तैयार करके भी दिखाया। फैकल्टी सदस्यों ने इस कला से जुड़े कुछ सवाल भी पूछे तथा कहा कि छुट्टियों के दौरान रेजिन आर्ट किट से वह भी कुछ सामान तैयार करके देखेंगे। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विभाग के प्रयास की प्रशंसा की तथा कहा कि फैकल्टी को नई-नई तकनीकों का ज्ञान होना अच्छी बात है। सभी फैकल्टी सदस्यों ने वर्कशाप में खूब आनंद लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button