ताज़ा खबरपंजाब

HMV में यूनियन बजट 2026 पर संगोष्ठी का आयोजन

जालंधर, 02 फरवरी (धर्मेंद्र सौंधी) : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के स्नातकोत्तर कॉमर्स विभाग द्वारा प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के सक्षम मार्गदर्शन में यूनियन बजट 2026 विश्लेषणात्मक अंतदृष्टि विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यूनियन बजट 2026 की समझ को गहन बनाना तथा भारतीय अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं उद्योग पर इसके प्रभावों पर प्रकाश डालना था। इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में सीए अश्विनी कुमार रंदेवा, प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट, तथा सीए गुरलीन सिंह साहनी उपस्थित रहे।

प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की संगोष्ठियाँ सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुप्रयोग के बीच की अंतर को दूर करती हैं तथा विद्यार्थियों को जागरूक एवं जिम्मेदार भविष्य के पेशेवर बनने में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने कॉमर्स विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए इस प्रासंगिक एवं ज्ञानवर्धक शैक्षणिक गतिविधि के आयोजन हेतु बधाई दी। विभागाध्यक्ष श्रीमती मीनू कोहली ने अपने स्वागत भाषण में वाणिज्य के विद्यार्थियों के लिए यूनियन बजट की समझ के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

सीए गुरलीन सिंह साहनी ने बजट के आम जनमानस पर पड़ने वाले प्रभावों पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जीएसटी पंजीकरण सीमा में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। बजट का मुख्य फोकस अनुपालन को सरल बनाना, तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देना, आम जनता को बिना किसी उत्पीड़न के राहत प्रदान करना तथा प्रणाली की कमियों को दूर कर उसे अधिक सरल बनाना है। उन्होंने बजट में प्रस्तुत ‘कॉरपोरेट मित्र’ की अवधारणा एवं विद्यार्थियों के लिए इसके लाभों पर भी प्रकाश डाला। सीए अश्विनी कुमार रंदेवा ने यूनियन बजट की आवश्यकता, सरकार की आय एवं व्यय के विभिन्न स्रोतों पर विस्तार से चर्चा की, जो बजट निर्माण का आधारित होते हैं।

उन्होंने शेयर बाजार में गिरावट एवं रुपये के मूल्य में कमी के कारणों पर भी प्रकाश डाला तथा आय तथा व्यय के विभिन्न पहलुओं को स्पष्ट किया। कॉमर्स क्लब की प्रभारी डॉ. सीमा खत्रा ने औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय आर्थिक घटनाक्रमों से परिचित रहने के लिए प्रेरित किया तथा आज के गतिशील विश्व में वित्तीय साक्षरता के महत्व को रेखांकित किया। मंच संचालन का दायित्व श्रीमती शेफालो कश्यप ने कुशलतापूर्वक निभाया। संगोष्ठी का समापन एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसने कार्यक्रम को अत्यंत जानकारीपूर्ण एवं रोचक बना दिया। इस अवसर पर कॉमर्स विभाग से श्रीमती बीनू गुप्ता, श्रीमती मीनू कुंद्रा, डॉ. काजल पुरी, श्रीमती सविता महेंदू, डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता तथा डॉ. जसप्रीत कौर भी उपस्थित रहीं

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button