ताज़ा खबरपंजाब

स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने पंजाबी सिंगर को हेरोइन सहित किया काबू

जालंधर, 17 सितंबर (कबीर सौंधी) : स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने नशीले पदार्थ सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।एस ओ यू के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मिशन कंपाउंड के नजदीक पुलिस पार्टी गश्त के दौरान मजदूर थी उसी समय उक्त आरोपी को 110 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया गया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी के ऊपर कई लड़ाई झगड़ों और एनडीपीएस के मामले पंजाब तथा दिल्ली में दर्ज हैं।

पकड़े गए आरोपी ऐश ढंडा के नाम से सिंगर का काम करता है ।पकड़े गए आरोपी की पहचान अश्विनी कुमार पुत्र सुखदेव राज वासी पिंड ढंडा आदिवासी ऋषि नगर गया गोराया के तौर पर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button