ताज़ा खबरपंजाब

संगरूर शराब कांड में ADGP ने बनाई हाई लेवल जांच कमेटी, अब तक 21 लोगों की हो चुकी है मौ’त

संगरूर, 23 मार्च (ब्यूरो) : संगरूर में शराब हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस ने हाई लेवल की जांच कमेटी का गठन किया है। ADGP गुरिंदर सिंह ढिल्लों की अगुवाई में यह जांच टीम बनाई गई है। अब तक जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में महिला समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

हाई लेवल कमेटी में यह अधिकारी करेंगे जांच

ADGP की अगुवाई में टीम का गठन किया गया है। इस जांच कमेटी में DIG पटियाला रेंज IPS हरचण सिंह भुल्लर, SSP संगरूर सरताज सिंह चाहल, एडिशनल कमिश्नर नरेश दुबे में शामिल हैं और पूरे मामले की निगरानी करेंगे। ।

लगातार दूसरे दिन 8 लोगों की मौत

आपको बता दें कि शुक्रवार को भी जहरीली शराब के कारण 8 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में से 7 संगरूर से हैं एक पटियाला से है। अभी तक इस मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी हो पाई है। जबकि आज 3 और मौतें हुई हैं। जिनसे आंकड़ा 21 तक पहुंच गया है। 

अभी भी 40 लोग अस्पताल में

बताया जा रहा है कि जहरीली शराब पीने के कारण अभी भी 40 लोगों का अस्पताल में ईलाज चल रहा है। इनमें से ज्यादा मरीज संगरूर के सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं कुछ मरीजों का पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button