ताज़ा खबरपंजाब

HMV ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए कॉलेज टूर का आयोजन किया

जालंधर, 18 जुलाई (धर्मेंद्र सौंधी) : हंसराज महिला महाविद्यालय ने सत्र 2023-24 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए कॉलेज टूर का आयोजन किया। इस टूर का आयोजन कॉलेज की विद्यार्थी परिषद द्वारा किया गया था।

इस टूर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को कॉलेज के विभिन्न ब्लॉकों और कॉलेज में उपलब्ध अन्य सुविधाओं को दिखाना था। प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने नए छात्रों का स्वागत किया और कहा कि एचएमवी 28 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। कॉलेज द्वारा इतने सारे कोर्स चलाए जा रहे हैं।

इस टूर के माध्यम से छात्रों को विभिन्न ब्लॉक दिखाए जाएंगे ताकि जब नियमित शिक्षण शुरू हो तो उन्हें कोई परेशानी न हो। डीन स्टूडेंट काउंसिल श्रीमती उर्वशी मिश्रा ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को पूरा परिसर दिखाया। संकाय सदस्यों ने छात्रों को रोल नंबर और टाइम टेबल वितरित किए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button