ताज़ा खबरपंजाब

HMV चिकित्सीय गठबंधन पर वर्कशाप का आयोजन

जालंधर, 17 मार्च (धर्मेंद्र सौंधी) : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्यां प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के निर्देशन में पीजी विभाग साइकोलॉजी की फ्रायेडियन साइकोलाजिकल सोसाइटी की ओर से चिकित्सीय गठबंधन पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएचएस अस्पताल के क्लीनिकल साइकोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अतुल मदान, एमएएपी, एमबीए, एम. फिल, पीएचडी, यूजीसी नेट, क्लीनिकल साइकोलाजिस्ट उपस्थित थे।

वह जेन ट्री के को-फाउंडर तथा केयर फॉर आटिज्म फाउंडेशन जालंधर के ऑपरेशनल हैड भी हैं। विभागाध्यक्षा डॉ. आशमीन कौर ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया। डॉ. अतुल मदान ने छात्राओं को इंटरएक्टिव सैशन में शामिल किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक थेरेपिस्ट हमारे और क्लाइंट के बीच में पुल का काम करता है। उन्होंने एक प्रभावी काउंसलर की विशेषताएं व गुण भी बताए। उन्होंने बेहतर ज्ञान के लिए छात्राओं से रोल प्ले भी करवाया। प्राचार्या डॉ. सरीन ने साइकोलॉजी विभाग की सराहना की तथा उन्हें बधाई दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button