ताज़ा खबरपंजाबशिक्षा

HMV कॉलेजिएट स्कूल में टैलेंट कार्निवाल 2025 का आयोजन

जालंधर 20 सितंबर (धर्मेन्द्र सौंधी) : युवा प्रतिभाओं को पंख प्रदान करने के उद्देश्य से एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टैलेंट कार्निवाल का आयोजन प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप उपस्थित प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन का हार्दिक अभिनंदन स्कूल कोआर्डिनेटर एवं डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा और स्कूल की कोआर्डिनेटर श्रीमती अरविंदर बेरी द्वारा प्लांटर भेंट कर किया गया।

समागम का शुभारंभ मंगलकामन्य हेतु मंगल तिलक एवं ज्ञान को ज्योति प्रचलित कर किया गया। प्राचाया प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने नवांगन्तुक छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि टैलेंट कार्निवाल के आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में छियी प्रतिभा एवं रचनात्मकता को एक मंच प्रदान करना है। उन्होंने छात्राओं की प्रतिभा की प्रशंसा को एवं कहा कि प्रत्येक छात्र में अपनी एक अलग प्रतिभा होती है जिसे मंच के माध्यम से निखारा जा सकता है। डॉ. सीमा मरवाहा ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा में निखार लाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहने के लिए प्रेरित किया और शैक्षणिक व अशैक्षणिक क्षेत्र में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता करते हुए निरंतर कुछ नया सीखने एवं अपना सर्वोन्मुखी विकास करने का संदेश दिया। टैलेंट कार्निवाल में कविता उच्चारण, भाषण, रंगोली, मेहंदी, नेल आर्ट, नृत्य, गायन, मोनी एक्टिंग, क्विज, फैश फ्लावर अरेंजमेंट, बेस्ट आउट आफ पेस्ट, फोलॉज मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें लगभग 350 छात्राओं ने प्रतिभागिता की। कयिता उच्चारण, भाषण प्रतियोगिता च मोनी एक्टिंग में निर्णायक की भूमिका डॉ. अंजना भाटिया, कोआर्डिनेटर आईक्यूएसी एवं डा. ज्योति मोंगिया विभागाध्यक्षा हिंदी ने निभाई। कविता उच्चारण में जैसी ने पहला स्थान, धोनिका ने दूसरा व कशिश पॉल ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में रिद्धम ने पहला स्थान, दिया वैद्य ने दूसरा, जिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। मोनो एक्टिंग में नंदिनी ने पहला एवं जान्वी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एडमेकिंग एवं क्विज प्रतियोगिता में बीमती बोनू गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। एडमेकिंग में काली कलूटो ब्यूटी क्वीन ने पहला स्थान प्राप्त किया। क्विज मुकाबले में नेहा ने पहला, इश्नीत कौर ने दूसरा स्थान एवं रिद्धम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फैश फ्लावर अरेंजमेंट, मेहंदी, रंगोली, नेल आर्ट में निर्णायक की भूमिका मुक्ति अरोड़ा, विभागाध्यक्षा कास्मेटोलानी द्वारा निभाई गई। फ्रेश फ्लावर अरेंजमट में सांषी ने पहला, नेल आर्ट में एशलीन कौर ने पहला, एकरूप कौर ने दूसरा व कामाधी ने तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली में निष्ठा और खुशी ने पहला, मेहंदी मुकाबले में गरिमा ने पहला, प्रिया ने दूसरा, रोज ने तीसरा स्थान हासिल किया। फोटोग्राफी में निर्णायक की भूमिका डॉ. रमा शर्मा ने निभाई जिसने सुषमा ने पहला, गुरबानी कौर ने दूसरा व खुश ने तीसरा स्थान हासिल किया। बस्ट आउट आफ वेस्ट, फोलॉज मेकिंग, पोस्टर मेकिंग में निर्णायक की भूमिका डॉ. राखी मेहता बीडी विभागाध्यक्षा व श्रीमती नवनीता ने निभाई। पोस्टर मेकिंग में लिजा ने पहला, लवलीन ने दूसरा व नंदिनी शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। बेस्ट आउट आफ वेस्ट में हर्षिता ने पहला, जसकोरत ने दूसरा व निष्ठा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कोलाज मेकिंग में खुशी ने पहला, रिद्धम ने दूसरा व पुनीता ने तीसरा स्थजान हासिल किया। गीत मुकाबले में निर्णायक की भूमिका डॉ. प्रेम सागर विभागाध्यक्ष म्यूजिक वीकल एवं श्रीमती अमनप्रीत कौर ने निभाई जिसमें आंचल ने पहला, सहज ने दूसरा व निर्जला, रितिका जऔर कृषिका ने सांझा रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। नृत्य मुकाबले में रिद्धम ने पहला, गिद्दे दियां शीकीना ने दूसरा व दोआबे दीर्घा जट्टियां ने तीसरा स्थान प्रापा किया। सुत्री सुकृति ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर बाॉलेजिएट स्कूल मैक्सन के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button