ताज़ा खबरपंजाबशिक्षा

HMV के M.VOC (मानसिक स्वास्थ्य और परामर्श) सेमेस्टर – I के छात्रों ने हासिल की युनिवर्सिटी पोज़ीशन

जालंधर, 07 जून (धर्मेंद्र सौंधी) : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के एम. वोक (मानसिक स्वास्थ्य और परामर्श) सेमेस्टर- I के छात्रों ने विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। मान कमल कौर ने 500 में से 452 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुप्रीत कौर अहलूवालिया ने 442 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। दामिनी ने 425 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

अंकिता ठाकुर (415\500), तृप्ति (404\500), अंजना (398\500) चौथा, पांचवां और छठा स्थान हासिल किया। नवी शर्मा एवं अंजू बाला (380\500) ने 7वां स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने छात्रों और पीजी मनोविज्ञान विभाग की प्रमुख डॉ. आशमीन कौर को बधाई दी। इस अवसर पर संकाय सदस्य हरमनजीत कौर, प्रज्ञा शर्मा एवं निहारिका मजूमदार भी उपस्थित थीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button