
जालंधर, 08 मई (धर्मेंद्र सौंधी) : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के एम. वोकेशनल (वेब टेक्नोलॉजी एंड मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-III की छात्राओं ने विश्वविद्यालय में सर्वाधिक एसजीपीए प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्रिया, अंकिता, पलक सोनी, खुशी और अंकिता ने 9.60 का उत्कृष्ट एसजीपीए प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने छात्राओं तथा विभागाध्यक्ष श्री आशीष चड्डा को बधाई दी। इस अवसर पर सुश्री रुचिका और सुश्री नेहा भी उपस्थित थीं।














