ताज़ा खबरपंजाब

HMV की 5 छात्राओं ने पास की CA फाउंडेशन परीक्षा

जालंधर, 06 अगस्त (धर्मेंद्र सौंधी) : हंसराज महिला महाविद्यालय की 5 छात्राओं ने सीए फाउंडेशन परीक्षा पास कर कालेज को गौरवान्वित किया है। बी. कॉम सेमेस्टर-3 की भावना वर्मा, हरनूर कौर, निशिता कक्कड़, ईशा व उर्वशी ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए यह परीक्षा पास की। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली, एचएमवी कम्पीटीटिव हब की इंचार्ज श्रीमती बीनू गुप्ता तथा सीए फाउंडेशन कोचिंग की इंचार्ज डॉ. सीमा खन्ना भी उपस्थित थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button