ताज़ा खबरपंजाब

HMV की छात्राओं ने राज्य स्तरीय आयोजन में किया योगा

जालंधर, 20 जून (धर्मेंद्र सौंधी) : प्राचार्य प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के मार्गदर्शन में हंस राज महिला महाविद्यालय जालंधर की छात्राओं ने 19 जून, 2025 को पीएपी ग्राउंड, जालंधर में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह, ‘सीएम दी योगशाला’ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया और योग सैशन में सक्रिय रूप से भाग लेकर स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

उनकी उपस्थिति योग की प्राचीन पद्धति के माध्यम से शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने के सामूहिक उत्साह को दर्शाती है। इस अवसर पर डॉ. ज्योति गोगिया, श्री प्रदीप मेहता, श्री नीरज अग्रवाल, सुश्री हरमनु, श्रीमती रमनदीप, सुश्री प्रगति, सुश्री अंजू, सुश्री सिमरन, श्रीमती जसबीर कौर, सुश्री काजल के साथ-साथ एनसीसी वालंटियर्स, स्टूडेंट कौंसिल, हॉस्टल की छात्राओं, कॉलेज की छात्राओं और खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस मोके पर नोडल अधिकारी डॉ. अंजना भाटिया भी उपस्थित थीं। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने एचएमवी के विद्यार्थियों, अध्यापकों और स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button