चंडीगढ़ताज़ा खबर

DGP ने मोहाली ब्लास्ट मामले में किया बड़ा खुलासा

चंडीगढ़, 13 मई (ब्यूरो) : पंजाब के मोहाली में पुलिस इंटेलीजेंस दफ्तर पर हुए ब्लास्ट मामले में पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने बड़ा खुलासा किया है। आज चंडीगढ़ में प्रैस कांफ्रैंस करते हुए डीजीपी ने बताया कि इस केस का मुख्यारोपी लखबीर सिंह लांदा जो तरनतारन का रहने वाला है। लांदा 2017 में कनाडा में शिफ्ट हो गया था। इसके साथ 2 और आरोपी है, जिनमें निशान सिंह और चढ़त सिंह भी शामिल है।

डीजीपी ने बताया कि इस हमले के तार गैंगस्टर और आतंकियों से जुड़ है। इस हमले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन लोगों की तालाश जारी है। आपको बता दें कि सोमवार शाम करीब 7.30 पर पंजाब पुलिस के मोहाली में गुरुद्वारा सोहाना साहिब के नजदीक स्थित इंटैलीजैंस हैडक्वार्टर की इमारत पर धमाका हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

धमाके की सूचना पाकर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन में जुट गए। जानकारी के मुताबिक, खुफिया विभाग के दफ्तर की तीसरी मंजिल पर रॉकेट जैसी कोई वस्तु आकर गिरी, जिससे धमाका हुआ। इस ब्लास्ट में ऑफिस के कई शीशे टूट गए। हालांकि गनीमत रही कि इस ब्लास्ट में कोई हताहत नहीं हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button