ताज़ा खबरदिल्ली

Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को हुआ Typhoid, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर आया बयान

नई दिल्ली, 25 जुलाई (न्यूज़ 24 पंजाब) : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को टाइफाइड हो गया है। दीपके ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। अभिजीत दीपके ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने वीडियो में कहा कि मेरी तबीयत खराब थी।

जिसकी जांच रिपोर्ट अब आ गई है। जांच रिपोर्ट में मुझे टाइफाइड बताया गया है। जिसका इलाज चल रहा है। सुबह-शाम इलाज चल रहा है। बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके भी जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे थे। लेकिन सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आग्रह पर उन्होंने जूस पीकर अपना अनशन तोड़ा था। वहीं, वांगचुक ने गुरुवार को अपना हंगर स्‍ट्राइक समाप्‍त किया था।

जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के मंच से वांगचुक की पत्नी और शिक्षाविद् गीतांजलि आंगमो ने बताया था कि वांगचुक ने संदेश भेजकर दिपके से अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया है, ताकि वे आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए अपनी ऊर्जा बचा सकें। अब अभिजीत दिपके ही बीमार पड़ गए हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने स्पष्ट किया कि जंतर-मंतर पर नीट-यूजी पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर चल रहा छात्रों का प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते। दिपके का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार और विभिन्न दलों के सांसदों से परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही का मुद्दा संसद में उठाने के आश्वासन के बाद अपना 26 दिन का अनशन समाप्त कर दिया। हालांकि, सीजेपी ने कहा कि उसकी प्रमुख मांग शिक्षा मंत्री का इस्तीफा है और आंदोलन जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button