चंडीगढ़ताज़ा खबरपंजाब

CM मान ने कीरतपुर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब नंगल-ऊना टोल प्लाजा का टोल किया फ्री

चंडीगढ़, 01 अप्रैल (ब्यूरो) : पंजाब के लोगों को आज बड़ी राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के एक और टोल प्लाजा को आज बंद करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मान आज कीरतपुर साहब टोल प्लाजा को बंद करेंगे। ये टोल आनंदपुर साहिब-नंगल-ऊना रोड पर है। लोगों के इससे एक दिन के 10 लाख 12 हजार रुपये बचेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों के पैसे की लूट बर्दाश्त नहीं करेंगे। टोल कंपनी ने कई बार समझौते का उल्लंघन किया। कंपनी ने टोल प्लाजा की अवधि 582 दिन बढ़ाने की अर्जी दी थी, जिसे अस्वीकृत कर दिया गया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि कंपनी ने सरकार के साथ जो एग्रीमेंट किया था उसका उल्लंघन किया है। जल्द ही इसका सारा खुलासा करेंगे। इसी तरह से सीएम ने होशियारपुर में टोल प्लाजा बंद करने के बाद कंपनी की पोल खोली थी। अब वो कीरतपुर साहिब में भी टोल प्लाजा कंपनी के भी कई राज खोलने जा रहे हैं।

सीएम मान ने लगाए आरोप

मान ने कहा कि टोल प्लाजा को पहले ही बंद कर दिया जाना चाहिए था क्योंकि उनकी शर्तें समाप्त हो गई थीं। लेकिन उस समय की सरकार ने प्लाजा चलाने वाली कंपनियों के साथ सांठगांठ की थी। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य के नेताओं ने अपने निहित स्वार्थों के लिए लोगों की पीठ में छुरा घोंपा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button