ताज़ा खबरपंजाब

युवक ने खुद को गोली मार जीवन लीला की समाप्त

होशियारपुर, 06 जनवरी (ब्यूरो) : मोहल्ला माउंट एवेन्यू से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ गोली मार कर जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान रघुवीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रघुवीर कृषि और जमीनों की खरीद-बिक्री का कार्य करता था। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

जिसमें उसने लिखा है कि फैसला लेना है, मरना तो सबको है, कोई पहले मरेगा तो कोई बाद में, निकलना सबको पड़ेगा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुरहीरां पुलिस चौकी और थाना मॉडल टाउन के अधिकारी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना मॉडल टाउन के एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आज सुबह मोहल्ला माउंट एवेन्यू में रहते एक व्यक्ति ने खुद को घर के कमरे में ही गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। इसके तुरंत बाद वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक द्वारा ऐसा कदम क्यों उठाया गया अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है और परिवार के बयान लेने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button