ताज़ा खबरपंजाब

थाना रामामंडी पुलिस ने दो पिस्टल, मैगजीन और जिंदा कारतूस सहित 1 क़ो किया काबू

जालंधर 27 अक्टूबर (कबीर सौंधी/हरजिंदर सिंह) : थाना रामामंडी के अधीन पड़ती दकोहा चौकी की पुलिस ने अवैध हथियारों और जिंदा कारतूसो सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवन कुमार उर्फ कन्नू पुत्र सुरिंदरपाल वासी रामा मंडी के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी ने 8 अगस्त 2021 को अपने साथियों के साथ मिलकर शरणजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह वासी दकोहा से मारपीट लड़ाई झगड़ा किया था।

जिसमें शरणजीत को गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने आरोपी के ऊपर मामला दर्ज किया था। जिसमें आरोपी फरार चल रहा था। चौकी इंचार्ज मदन सिंह ने सूचना के आधार पर आरोपी कन्नू को पिस्टल देसी कट्टा मैगजीन और चार जिंदा कारतूसो सहित काबू किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button