ताज़ा खबरपंजाब

CIA STAFF-1 ने हेरोइन और मोटरसाइकिल सहित दो नशा तस्कर किए काबू

जालंधर, 15 मार्च (बादल गिल) :- सीआईए स्टाफ 1 की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सुरजीत सिंह पुत्र नरींदर सिंह, मोहब्बत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह वासी गांव कंग श्री गोइंदवाल साहिब के तौर पर बताई जा रही है।

सीआईए 1 के प्रभारी भगवंत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान पटेल चौक पर मौजूद थी । इसी दौरान वर्कशॉप चौक की ओर से उक्त आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल नंबर पीबी 46 एडी 1044 पर सवार होकर आते दिखाई दिए। जो पुलिस को देखकर घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। तभी पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया और तलाशी लेने पर 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button