ताज़ा खबरपंजाबसड़क दुघर्टना

Burger King में काम करने वाले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला मौके पर हुई मौत

जालंधर, 28 जून (कबीर सौंधी) : थाना रामामंडी के अंतर्गत पड़ते हरदीप नगर के बाहर एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पहने थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन घटनास्थल थाना रामामंडी के अंतर्गत पड़ने के कारण उन्होंने थाना रामामंडी की पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में भिजवा दिया।

मृतक की पहचान हरजीत निवासी आदमपुर के रूप में हुई है। मृतक के.एम.वी कॉलेज के नजदीक बर्गर किंग में काम करता था। पुलिस इलाके में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है ताकि जिस वाहन की टक्कर के कारण व्यक्ति की मौत हुई है उस तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके और आरोपी वाहन चालक को काबू किया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button