ताज़ा खबरपंजाब

BSF के नौजवानों ने भारत-पाक सीमा पर ड्रोन की हरकत को किया नाकाम

तरनतारन, 15 जनवरी (ब्यूरो) : जिला तरनतारन के गांव कालिया में देर रात बुर्जी नंबर 146/16 के पास ड्रोन की हरकत दिखाई दी। इस दौरान चौकस बी.एस.एफ. की 101 बटालियान खेमकरण ने ड्रोन पर 7 राउंड फायरिंग किए।

बी.एस.एफ. के जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गौरतलब है कि एक हफ्ते में दूसरी बार पाकिस्तान की इस हरकत को बी.एस.एफ. के जवानों ने नाकाम कर दिया है। बता दें कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के शरारती तत्व भारत का माहौल खराब करने के लिए आए दिन नए-नए तरीके अपना रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button