क्राइमताज़ा खबरपंजाब

थाना डिवीजन नं: 2 की पुलिस ने वाहन चोर और शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

जालंधर, 02 सितंबर (कबीर सौंधी) : थाना 2 की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रंजीत सिंह उर्फ जीता पुत्र नारायण दास वासी गांव राईवाल दोना शाहकोट के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी सेवा सिंह ने बताया कि गुलाब देवी रोड पर नाकाबंदी दौरान उक्त आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल नंः पीबी 08 डीसी 3957 सहित काबू किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नशे पुर्ती के लिए चोरी करता है। पुलिस ने आरोपी से चोरी के 3 मोटरसाइकिल बरामद किए है।

इसी तरह एएसआई निशांत सिहं ने सूचना के आधार पर जटपूरा मोहल्ला के रहने वाले ललित कुमार उर्फ लली पुत्र खजान सिंह को एक्टिवा और 2 पेटी अवैध शराब सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के ऊपर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button