ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

राहुल गांधी की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा : नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू

लुधियाना, 01 अक्तूबर (ब्यूरो) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। प्रभारी सचिन पायलट की रिपोर्ट के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस्तीफा दे दिया है। उसके बाद संगरूर से पूर्व सांसद विजयइंदर सिंगला का नाम प्रधान पद की दौड़ में सबसे आगे है। हालांकि सिंगला को लेकर पार्टी में अभी से घमासान मचता दिख रहा है। पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा दिल्ली पहुंच गए हैं। वह दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे।

चरणजीत सिंह चन्नी गुट राजा वड़िंग को प्रधान पद से हटाने की मांग पर अड़ा हुआ। हालांकि चन्नी ने कहा कि अब नाराजगी दूर हो चुकी है, सब मिलकर काम करेंगे। किसे कब, कहां पर नियुक्त करना है, हाईकमान तय करेगा। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मौसम और प्रधान कभी भी बदल सकता है।

राजा वड़िंग के इस्तीफे से जुड़ी अहम बातें

राहुल गांधी ने कहा- इस्तीफा देना होगा: कांग्रेस सोर्सेज के मुताबिक प्रभारी सचिन पायलट की रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी ने राजा वड़िंग को फोन पर कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनानी है, तो आपको प्रधान पद से इस्तीफा देना होगा। इसके बाद राजा वड़िंग ने बिना कोई विरोध किया अपना इस्तीफा सौंप दिया।

वड़िंग ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया: इस्तीफा देने के बाद चंडीगढ़ पहुंचे राजा वड़िंग ने कहा कि कुछ बातें इंटरनल होती हैं, वह सारी बातें नहीं बता सकते। मॉर्निंग वॉक के बाद राजा वड़िंग ने इस्तीफे को लेकर मीडिया से कहा कि अभी मैं वॉक करके लौटा हूं। नहाकर और फ्रेश होने के बाद जानकारी दूंगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button