हरियाणाचंडीगढ़ताज़ा खबर

सूद सभा चंडीगढ़ ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सूद भवन चंडीगढ़ व पंचकुला में फहराया गया तिरंगा

पंचकूला, 17 अगस्त (ब्यूरो) : सूद सभा चंडीगढ़ ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर 15 अगस्त 2026 को सूद भवन सेक्टर 10, पंचकुला तथा सूद भवन सैक्टर 44-A चंडीगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। सूद भवन पंचकुला में श्री लोकेश सूद ने राष्ट्रीय-ध्वज फहराया, श्री लोकेश सूद तकरीबन दो दशकों से ज्यादा से सूद सभा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा सूद सभा के वररिष्टतम सदस्यों में से एक हैं , सूद भवन चंडीगढ़ में श्री प्रदीप सूद ने ध्वजारोहण किया ।

श्री प्रदीप सूद, सूद सभा के वरिष्ठ सदस्यों में से एक हैं तथा तकरीबन 15 साल से सूद सभा को अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उन्होंने सभा के लिए बहुत कार्य किए हैं। सूद सभा के प्रधान श्री अश्वनी सूद और महासचिव श्री सुधीर सूद ने सभा के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे को सलामी दी तथा राष्ट्रभक्ति के गीतों ने पूरा मौसम देशभक्ति से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर सूद सभा के पेट्रन श्री अश्वनी डोगर,श्री शशि भूषण सूद, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री कपिल गोयल, वाइस प्रेसिडेंट श्री सुरेन्द्र सूद, फाइनेंस सेक्रेट्री श्री खुशविंदर सूद, सेक्रेटरी श्री अनिल सूद, प्रेस सैक्ट्री श्री सचिन सूद, ज्वाइंट प्रेस सैक्ट्री श्री मुकेश सूद, ऑर्गेनाइजिंग सैक्ट्री श्री मुनीश सूद, जॉइंट ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री श्री संजय कुमार सूद, श्री राजेश सूद, श्री नितिन सूद, श्री मनोज सूद तथा अन्य पदाधिकारी और सेक्टर के निवासी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।इस अवसर पर सभी ने मिलकर देश की आजादी के लिए जान न्योछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण कर श्रद्धांजलि दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button