ताज़ा खबरपंजाब

HMV में परवाज़ 2026 का आयोजन सपनों को पंख देती भावभीनी विदाई

जालंधर, 03 मई (धर्मेंद्र सौंधी) : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में परवाज़ 2026 के अंतर्गत फेयरवेल पार्टी का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। यह कार्यक्रम श्रीमती कुलजीत, डॉ. गगनदीप, डॉ. मीनाक्षी दुग्गल एवं डीन स्टूडेंट कौंसिल डॉ. उर्वशी मिश्रा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। उनके नेतृत्व में छात्राओं ने कार्यक्रम को अत्यंत सुसंगठित एवं प्रभावशाली रूप दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य अंतिम वर्ष की छात्राओं को भावभीनी विदाई देना तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना करना था।

समारोह में मुख्यातिथि स्वरूप प्रचार्या डॉ. एकता खोसला ने उपस्थित रह समागम को शोभायमान किया। समारोह की शुरुआत डी ए वी एवम ज्ञानात्मक ज्योति प्रज्वलन से हुई। जिसके पश्चात छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने अपने संदेश में कहा कि परवाज़ केवल एक विदाई नहीं, बल्कि नई उड़ान की शुरुआत है। एच.एम.वी. की छात्राएँ अपने संस्कार, आत्मविश्वास और ज्ञान के साथ जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगी। हमें विश्वास है कि वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की वाहक बनंगी। उन्होंने छात्रओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनने हेतु प्रोत्साहित किया एवम सदैव अपनी विचारधारा को सकारात्मक रखते हुए जीवनपथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर डीन यूथ वेलफेयर डॉ. नवरूप, डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में श्रीमती दीपशिखा, डॉ. ममता, श्रीमती मीनू कोहली, डॉ. शालू बत्रा शामिल रहे, जिन्होंने निष्पक्षता एवं सूझबूझ के साथ विजेताओं का चयन किया। फेयरवेल पार्टी का मुख्य आकर्षण विभिन्न उपाधियों का चयन रहा, जिनमें मिस एचएमवी फेयरवेल 2026 कु साक्षी बंदोला, मिस एचएमवी प्रथम रनर अप रिया, मिस एचएमवी द्वितीय रनर अप सृष्टि बहल, मिस चार्मिंग जसप्रीत कौर, मिस एथनिक जयप्रीत, मिस कॉन्फिडेंट रागिनी, मिस स्पार्कलिंग स्माइल-मानसी रूपा, मिस एलिगेंस विश्वक्ति, मिस स्टाइल आइकॉन तेजिंदर कौर, मिस ग्रेसफुल धरा तथा मिस कल्चरल ग्रेस गुरलीन रही। प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास और प्रतिभा के साथ भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम के अंत में विदाई ले रही छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए और कॉलेज में बिताए गए सुनहरे पलों को याद करते हुए भावुक क्षण भी देखने को मिले। परवाज़ 2026 का हर पल अविस्मरणीय रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button