ताज़ा खबरपंजाब

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर फिर हुआ जानलेवा हमला

वॉशिंगटन, 26 अप्रैल (ब्यूरो) : अमेरिका के वॉशिंगटन के होटल में पत्रकारों से मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप पर जानलेवा हमला हो गया. गनीमत रही कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगी सीक्रेट सर्विस की टीम ने दोनों को बचा लिया और सुरक्षित वहां से निकाल लिए गए. होटल के अंदर गोलीबारी की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे ट्रंप और उनकी पत्नी को हमले के बाद सुरक्षा में लगे जवान वहां से निकाल कर ले गए।

 

अमेरिका के वाशिंगटन हिल्टन होटल में अमेरिकी समयानुसार ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन’ डिनर का आयोजन था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के साथ पत्रकारों और बाकी लोगों की भीड़ जमा थी. तभी एक फोटोग्राफर ने होटल के अंदर चार से छह तेज धमाकों की आवाज सुनने की सूचना दी, हालांकि ये आवाजें डिनर हॉल के ठीक पास से नहीं आई थीं. शुरुआती मीडिया खबरों में बंदूकधारी के होने की आशंका जताई गई, जिससे वहां मौजूद मेहमानों के बीच अफरा-तफरी मच गई. खतरे की आशंका को देखते हुए वहां मौजूद लोगों को नीचे झुकने के लिए कहा गया. मेहमानों ने अचानक अपनी बातचीत रोक दी.लगभग 2,600 उपस्थित लोगों में से सैकड़ों लोग टेबल के नीचे छिप गए, तभी कॉम्बैट गियर (युद्धक पोशाक) पहने सीक्रेट सर्विस के एजेंट तेजी से डाइनिंग एरिया की ओर दौड़े।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button