ताज़ा खबरपंजाब

नॉर्थ हल्का के कांग्रेसी पार्षद पर हुआ मामला दर्ज

थाना प्रभारी ने बताया जांच जारी है

जालंधर, 03 अप्रैल (कबीर सौंधी) : नॉर्थ हल्का के अधीन पड़ते थाना-1 के अधीन आते वार्ड-84 के पार्षद पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नीरज जस्सल उर्फ कालू के खिलाफ थाना-1 में लाइसेंसी रिवॉल्वर का रौब दिखाकर पुराने चुनावी प्रतिद्वंद्वी युवक को लहूलुहान करने का आरोप में पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अब छापेमारी कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में रविदास नगर निवासी पुनीश उर्फ हनी विरदी ने बताया कि 7 मार्च की रात पार्षद ने उस पर हमला किया था। आरोप है कि पार्षद जस्सल ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर हवा में लहराई थी। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इस गहमागहमी में पार्षद ने रिवॉल्वर की बट से पुनीश के माथे और नाक पर जोरदार हमला कर दिया। हमले में पुनीश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद अब पीडित की शिकायत पर पार्षद के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी की कवायद शुरू कर दी गई है। जब इस मामले को लेकर थाना एक प्रभारी राकेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पार्षद नीरज जस्सल के खिलाफ एफ आई आर नंबर 103 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button