ताज़ा खबरदिल्ली

सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस में NIA ने सिंगर मनकीरत औलख और दिलप्रीत ढिल्लों से की घंटो तक पूछताछ

दिल्ली, 03 नवंबर (ब्यूरो) : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूंसेवाला की हत्या मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने 2 पंजाबी गायकों से दिल्ली हेडक्वार्टर में पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि एन.आई.ए. ने मनकीरत औलख और दिलप्रीत ढिल्लों को दिल्ली हेडक्वार्टर में तलब किया, जहां उनसे करीब 4-5 घंटे पूछताछ की गई।

बता दें कि दोनों गायकों पर गैंगस्टर लॉरेस से कनेक्शन के आरोप लगे थे। उल्लेखनीय है कि मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते कहा था कि बेटे के हत्या मामले में 5 महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा है । उन्होंने सरकार को 25 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया है, नहीं तो वह डी. जी. पी. से बात करके FIR वापिस लेकर देश छोड़ देंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button