Uncategorized

संगत सिंह नगर में पार्षद नीलकंठ के साथ उमा बेरी ने किया प्रचार, लोगों ने राजिंदर बेरी को दोबारा जिताने का किया ऐलान

जालंधर, 30 जनवरी (धर्मेंद्र सौंधी) : जालंधर सेंट्रल हलका के कांग्रेस प्रत्याशी विधायक राजिंदर बेरी के समर्थन में रविवार को वार्ड नंबर 68 के संगत सिंह नगर में हुण् प्रचार को लोगों का भरपूर समर्थन मिला। पार्षद गुरविंदर सिंह बंटी नीलकंठ के साथ विधायक की पत्नी पार्षद उमा बेरी ने इलाके में डोर-टू-डोर प्रचार किया। कालोनी के एक-एक घर के लोगों ने बीते 5 साल में पार्षद और विधायक द्वारा कराए गए विकास के काम और उनके सुख-दुख की घड़ी में हमेशा खड़े रहने की खूबी को गिनाते हुए एक बार फिर से राजिंदर बेरी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया।

प्रचार के दौरान इलाके की महिलाओं ने उमा बेरी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए विधायक बेरी को दोबारा अपना विधायक बनाने का भरोसा दिया। पार्षद नीलकंठ ने कहा कि लोगों से मिल रहे प्यार से जाहिर है कि एक बार फिर उनके वार्ड से विधायक राजिंदर बेरी बड़े वोटों के अंतर से जीत हासिल करेंगे। इस मौके बब्बू नीलकंठ और उनके पारविारिक सदस्यों ने भी उमा बेरी के साथ घर-घर जाकर लोगों से राजिंदर बेरी को एक बार फिर जीत दिलाने की अपील की।

वार्ड नंबर 56 में बेरी का धुआंधार प्रचार, कई नेताओं ने कांग्रेस का हाथ पकड़ा

जालंधर केंद्रीय विधानसभा हलका से प्रत्याशी एवं मौजूदा विधायक राजेंद्र बेरी का वार्ड नंबर 56 में प्रचार जोर पकड़ गया है। टू डोर अभियान और नुक्कड़ मीटिंग के दौरान ही बड़ी गिनती में लोगों ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा भी की।

पार्षद पलनी स्वामी, मनप्रीत सिंह शमशेर सिंह अर्जुन सिंह दीना नाथ जायसवाल सतनाम सिंह समेत कई नेता इस अभियान में शामिल हैं और लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ रहे हैं। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र बेरी ने कहा कि विकास की गति को बनाए रखने के लिए कांग्रेस का पंजाब में दोबारा सरकार बनाना जरूरी है और लोगों का एक-एक वोट कीमती है। संतोषी नगर में शंकर प्रधान और अशोक कुमार ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।उनके साथ बड़ी गिनती में इलाके के लोग कांग्रेस में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button