ताज़ा खबरपंजाब

9 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जालंधर, 11 अगस्त (कबीर सौंधी) : जालंधर से बड़ी शर्मनाक खबर सामने आ रही है। जालंधर में नूरपुर के पत्ती सूरतियां बंडाला में एक 9 साल के बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। कुकर्म करने वाले आरोपी रशीद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बच्चे को चीज का लालच देकर अपने साथ क्विक कार वाश सर्विस स्टेशन में ले गया था।

बच्चे की माता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका बेटा गांव में डेयरी के पास कंचे खेल रहा था। इसके बाद अचानक वह गायब हो गया। करीब 3 घंटे बाद घर लौटा तो उसकी पीठ और पेट खून से सने पड़े थे। बच्चे ने मां को बताया कि उसकी पीठ और पेट में दर्द भी हो रहा है। मां बच्चे को बाथरूम में ले गई। वहां उसने देखा की बच्चे के गुप्त अंग से खून बह रहा था।

मां ने बच्चे के पूछा तो उसने बताया कि गांव का रशीद उसे खाने-पीने के सामान का लालच देकर क्विक कार वाश में ले गया। वहां पर ले जाकर उसने उसके साथ जबरदस्ती कुकर्म किया। वह दर्द से चिल्ला रहा था लेकिन रशीद ने उसका मुंह बंद कर दिया। वह वहां से भाग कर आया है। इसके बाद मां बच्चे को लेकर तुरंत थाने में पहुंच गई।

थाना नूरमहल के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि बच्चे का मेडिकल करवा लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवाया जा रहा है। उसके खिलाफ धारा 377 (कुकर्म) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button