ताज़ा खबरदिल्ली

72 वर्षीय मार्क्सवादी नेता सीताराम येचुरी का हुआ निधन

दिल्ली, 13 सितंबर (ब्यूरो) : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। 72 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया छोड़ दी। तेज बुखार से पीड़ित होने के बाद उन्हें 19 अगस्त को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका कई दिनों से इलाज चल रहा था।

सीताराम येचुरी का जन्म 12 अगस्त 1952 को चेन्नई में हुआ था। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की। येचुरी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। येचुरी के परिवार में उनकी पत्नी सीमा चिश्ती और दो बच्चे हैं। येचुरी 50 साल पहले एक छात्र नेता के रूप में सीपीएम में शामिल हुए थे। वह लगातार तीन बार पार्टी के महासचिव रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button