जालंधर, 01 मई (अमनदीप सिंह) : जालंधर आबादपुरा भगवान वाल्मीकि कॉलोनी में होने वाले भगवान वाल्मीकि विशाल सत्संग की तैयारियां मुकम्मल। इस सत्संग का आयोजन दीपक तेलू द्वारा किया जाएगा। जिसमें पंजाब के प्रसिद्ध सत्संग कलाकार अमर सिंह लिद्धड़ा, जस्सा नकोदरियां, अजय कुमार मोहवाल सत्संग कर समूह संगत को निहाल करेंगे।
इसी संदर्भ में सत्संग की तैयारियों का जायज़ा लेने सत्संग स्थल पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज रजि० भावाधस के राष्ट्रीय संचालक सुभाष सौंधी, सुरेंद्र कल्याण, रिंपी कल्याण, बाऊ थापर व अन्य वहां पहुंचे। इस अवसर पर सौंधी ने कहा कि सभी भगवान वाल्मीकि नामलेवा संगत इस सत्संग में पहुंचे व भगवान वाल्मीकि महाराज का आशीर्वाद लें।

Post Views: 123
Back to top button